10 May 2025, Sat 5:11:51 AM
Breaking

CM विष्णु देव साय ने वीरंगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

 

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय, 12-13 जनवरी को शपथ समारोह, 2 से अधिक मंत्री हो सकते हैं शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed