CG में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार : आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम साय, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 25 जून 2024

छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान CM साय प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। CM का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात का कार्यक्रम भी समय तय हो सकता है।

ये तस्वीर करीब 6 माह पुरानी है, जब सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

बड़े नेताओं से मीटिंग में यह होगा


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय से पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में जारी काम-काज की जानकारी PM मोदी लेंगे। केंद्र की योजनाओं के छत्तीसगढ़ में संचालन संबंधी निर्देश भी मुख्यमंत्री को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश के सियासी हालात पर भी बात होगी।

संगठन से मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर निर्देश भी मिल सकते हैं। बुधवार या गुरुवार को जब मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इसके बाद कैबिनेट में विस्तार को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

इन नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा
वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो अंदरखाने इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है।

इनमें रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

साय कैबिनेट में 12वें मंत्री पर होगा फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में अभी 2 डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित 12 मंत्री में हैं। इनमें राम विचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन शामिल हैं।

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा के बाद साय कैबिनेट में दो विधायकों को एंट्री मिलनी है। 12वें मंत्री पर लोकसभा चुनाव के बाद बनाने का फैसला सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय नेताओं ने लिया था। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Share
पढ़ें   पूर्व CM अजीत जोगी की पत्नी की तबीयत बिगड़ी : रेणु जोगी को रायपुर के निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, सिंहदेव ने ट्वीट कर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना