31 May 2025, Sat 3:53:15 AM
Breaking

CM विष्णुदेव साय आज मंत्रिमंडल सहित अयोध्या के लिए होंगे रवाना : श्रीराम लला का करेंगें दर्शन, मंत्रियों के साथ लेंगे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जुलाई 2024


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जुलाई को श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 जुलाई शनिवार को प्रातः 9.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन और मंदिर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

Share
पढ़ें   राहुल गांधी के वीडियो पर BJP का हमला : नेपाल में पार्टी करने पर बीजेपी नेता ने उठाया सवाल, कपिल मिश्रा का ट्वीट - 'राहुल गांधी किसके साथ हैं? क्या चीन के एजेंटों के साथ हैं?...'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed