13 Mar 2026, Fri
Breaking

Post Office GDS Recruitment: शुरू हुए पोस्ट ऑफिस में ग्रुप डी के 44 हजार ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन ; 10वी पास करें तुरंत अप्लाई, ये रहा लिंक

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2024

बेरोजगारों के लिए केंद्र सरकार जॉब का सुनहरा मौका लेकर आया है। डाक विभाग में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए भर्ती निकाली गई है। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) समेत कई पद के लिए 44,228 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए इंडिया पोस्ट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदरवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आज 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 5 अगस्त 2024 तक चलेंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एबीपीएम /जीडीएस के लिए ₹10,000-24,470 प्रति माह और बीपीएम के लिए ₹12,000-29,380 सैलरी तय की गई है। आवेदन करने के बाद 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच फॉर्म में सुधार करने या सही डाक्यूमेंट अपलोड करने के लिए 2 दिन का समय दिया जाएगा। जानकारी दे दें कि इंडिया पोस्ट देश की सबसे बड़ी डाक नेटवर्क सर्विस है। इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले जान लें पूरे भारत में कुल 44,228 रिक्तियां निकाली गई हैं और 18-40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति जिसके पास कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र है, आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से मैथ और इंग्लिश में पास नंबर दिखाते हुए अपना माध्यमिक विद्यालय परीक्षा पास सर्टिफिकेट पेश करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 3 प्रक्रिया से गुजरना होगा: पंजीकरण, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन।

पढ़ें   जल-जीवन मिशन: कार्यों और निविदा में अनियमितता बरतने वाला फर्म हुआ ब्लैक लिस्ट, फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र देने का मामला

ऐसे कर सकते हैं आवेदन


सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं और यहाँ अपना पंजीकरण करें।


याद रहे कि पासवर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी।


फिर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए एक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।


भुगतान करने के बाद, आप डिवीजन और एक्सरसाइज विकल्पों में से अपनी पसंद का चयन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आपको दिए गए फॉर्मेट और साइंज के अनुसार आवेदन जमा करने से पहले एक फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करना होगा।


आपको उस डिवीजन का डिवीजनल हेड भी चुनना होगा जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, जो भर्ती के बाद के चरण में आपके डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन करेगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed