मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की, कहा – माओवादी आतंकवाद के विरुद्ध इस जनतंत्र की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर

CRIME Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

 

 


    मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

Share
पढ़ें   CG में किडनैपर गिरफ्तार : 15 साल के बच्चे को किडनैप करने वाले 7 किडनैपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैसे की लालच में किया था बच्चे का किडनैप, पढ़िये कैसे पुलिस पहुँची आरोपियों तक?