8 Mar 2026, Sun
Breaking

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र से पहले आज बीजेपी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होने वाली है । बैठक में मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए आज रणनीति बनेगी । तय कार्यक्रम के मुताबिक यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी ।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा । कांग्रेस इस बार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा सकता है साथ ही बिजली के भी मुद्दे को उठा सकती है । ऐसे में विपक्ष के सवालों का किस प्रकार से जवाब दिया जाए इसकी लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है ।

Share
पढ़ें   कलिंगाा विश्वविद्यालय के लिए ‘‘माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया’’ इकाई का हुआ उद्घाटन, जूलॉजी विभाग विज्ञान संकाय की एक पहल

 

 

 

 

 

You Missed