9 Mar 2026, Mon
Breaking

रायपुर नगर निगम,जोन 8 में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन : विधायक राजेश मूणत की उपस्थित में आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

00मूणत ने तत्काल करवाया महिला स्वसहायता समूहों का ऋण स्वीकृत00

सतीश शर्मा
रायपुर, 08 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। इसी तारतम्य में रायपुर के विभिन्न वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा शिविरो का आयोजन रखा जा रहा है।

बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक श्री राजेश मूणत की विशेष उपस्थित में नगर निगम जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा श्रीराम चबूतरा में शिविर लगाया गया।

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने अधिकारियों को नागरिको से प्राप्त सभी शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मूणत ने जनसमस्या निवारण शिविर मंच से श्री सांई महिला स्वसहायता समूह और किसानी महिला स्वसहायता समूह
की महिलाओं से उनकी मांगे सुनी। जिसके उपरांत उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए क्रमशः 2 लाख 60 हजार और 3 लाख 50 हजार रूपए का चैक तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उन्होंने उज्जवल महिला स्वसहायता समूह, सिद्धी विनायक महिला स्वसहायता समूह को प्रमाण पत्र प्रदत्त किया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आमजन राशन कार्ड का आवेदन देने पहुंचे थे। मूणत के आदेश के बाद तत्काल उन्हें राशन कार्ड समेत आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, समूह ऋण , व्यक्तिगत ऋण सहित सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट एवं अन्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया गया।

इस शिवर में विधायक राजेश मूणत के साथ मूणत साथ ही पूर्व पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर, शारदा गिरी गोस्वामी, जोन 8 जोन कमिष्नर ए.के. हालदार, जोन अधिकारियों भी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर : मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग, प्रदेश के 10 जिलों में निशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed