11 Mar 2026, Wed
Breaking

भाजपा के सहयोग केंद्र में हो रहा समस्याओं का निराकरण : प्रदेश के वित्त मंत्री चौधरी की पहल और निर्देश पर आवेदनों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 अगस्त 2024

भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहायता केंद्र में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के क्रम में गुरुवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उपस्थित रहकर सैकड़ों की संख्या में आए आवेदनों का त्वरित निराकरण किया।

इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यहाँ सबको विशेष रूप से सुनने और उनकी समस्याओं के निदान के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सहायता केंद्र में संगठन के पदाधिकारी और सरकार के मंत्री उपस्थित रहते हैं। हमारे पास पहुँच रहे आवेदनों और समस्याओं को उनके विभिन्न विषयों को, विकास संबंधी मांगों को पूरा सुना जाता है। इस प्रक्रिया के तहत गुरुवार को यहां पर भारतीय जनता पार्टी के हमारे प्रदेश कार्यालय में आज करीब डेढ़ सौ से अधिक आवेदनों पर तुरंत पहल की गई और समस्याएँ व शिकायतें सुनकर उनके जो-जो विषय थे, नियमानुसार उनका संतोषजनक निष्पादन त्वरित रूप से व्हाट्सएप संदेश भेजकर, फोन कर उन सभी का समाधान तत्काल किया गया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिन कामों में स्वाभाविक रूप से समय लगना है, उसे भी नियमानुसार संतोषप्रद तरीके से निष्पादित करने का कार्यवाही की जाएगी। यह सहायता केंद्र भाजपा कार्यालय में लगातार चलता है और जो बेहतर किया जा सकता है, प्रदेश कार्यालय के माध्यम से उसे भी नियमानुसार बेहतर तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ ,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा,सौरभ सिंह,विजय मिश्रा माजूद रहे।
———————-

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण, बोले-"सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed