12 Mar 2026, Thu
Breaking

राजधानी रायपुर में दिखेगी सेना की शक्ति : रायपुर में पहली बार सेना दिखाएगी हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति, CM विष्णुदेव बोले: “…राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार सेना के अदम्य साहस और कौशल को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका छत्तीसगढ़ वासियों को मिलेगा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जानकारी देते बताया कि :-

मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है।

इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे।

इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

 

https://x.com/vishnudsai/status/1824404738626220195?t=wr4fQFhfMAlRwxWNnzeHGQ&s=19

Share
पढ़ें   CG पदोन्नति भर्ती घोटाला: पटवारी-से-राजस्व निरीक्षक प्रमोशन में रिश्वतखोरी, दो सहायक सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed