16 Jun 2025, Mon 11:04:50 PM
Breaking

CG ब्रेकिंग : रायपुर गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 अगस्त 2024

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना के मुख्य शूटर सागर (25) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर का साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 आरोपितों को पंजाब और झारखंड से गिरफ्तार किया है।

इससे पहले पुलिस ने अमन साहू गैंग के सदस्य अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जो झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि अमनदीप ने शूटरों के लिए बाइक और पैसों की व्यवस्था की थी।

घटना 13 जुलाई को हुई थी, जब दिनदहाड़े पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर गोली चलाई गई थी। पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड का मकसद झारखंड में 810 करोड़ रुपये के रोड कांट्रैक्ट से जुड़ी रंगदारी की वसूली बताया जा रहा है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा रहा बेहद खास : PM नरेंद्र मोदी के साथ होम मिनिस्टर से की मुलाकात, राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम साबित हुआ यह दौरा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed