8 Mar 2026, Sun
Breaking

रायपुर से दुर्ग के बीच चलेगी लाइट मेट्रो : रूस के साथ रायपुर नगर निगम का MOU साइन, रायपुर टू दुर्ग लाइट मेट्रो ट्रेन…जाने कैसी होगी सुविधा?

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अगस्त 2024

राजधानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी. रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधा शुरू की जाएगी. इसके लिए एमओयू साइन हुआ है I

400 से 500 करोड़ का आएगा बजट रायपुर में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर लाइट मेट्रो चलाने का प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग 400 से 500 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि तकनीकी पक्ष समझने के बाद बजट कि स्वीकृति सरकार से लेने की प्रक्रिया होगी. निगम इसमें अपनी आय विदेशी निवेश की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है. रूस में जो लाइट मेट्रो ट्रेन चलती है. वह बैटरी से संचालित होती है और इसमें 8 बोगियां होती हैं I

अमूमन 8 बोगियों की होती है लाइट मेट्रो में यह ट्रेन एलिवेटेड रूट पर चलती है, यानि की ऊपर से नीचे की ओर लटकी हुई होती है. सड़कों पर पिलर लगाकर उस पर हल्की पटरियां बिछाई जाती हैं. ट्रेन में एक बार में लगभग 1000 लोग सफर कर सकते हैं. ट्रेन में एसी और वाई-फाई की सुविधा भी होती है. एक तरह से लाइट मेट्रो पूरी तरह से हाइटेक सिस्टम से लैस होती है. सुरक्षा के लिहाज से भी ये बेहतर मानी जाती है. आरामदायक सफर के लिहाज से ये बेहतर साबित होती है I

इन मार्गों पर चलाई जा सकती है ट्रेन इस एमओयू के बाद संभवतः टाटीबंद, टिकरापारा, तेलीबांधा, शंकर नगर, मठपुरैना और श्रीनगर जैसे इलाकों को जोड़ सकता है। साथ इससे नया रायपुर (अटल नगर) को भी जोड़ा जा सकता है।

Share
पढ़ें   Raipur: विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed