8 Mar 2026, Sun
Breaking

विहिप ने जन्माष्टमी पर मनाया स्थापना दिवस का 60 वां वर्ष

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 28 अगस्त 2024

विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी ने जिला मुख्यालय समेत भाटापारा सिमगा पलारी कसडोल समेत सभी प्रखंड एवं खंडों में संगठन की स्थापना का 60 वां वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया।

विहिप जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद हिंदुओं के हित में कार्य करने वाला विश्व मे सबसे बड़ा हिंदूवादी संगठन है जिसकी स्थापना पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के मुम्बई स्थित सांदीपनि आश्रम में 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुई थी तभी से संगठन के कार्यकर्ता प्रत्येक जन्माष्टमी पर स्थापना दिवस मानते हैं तथा इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष संगठन की स्थापना का 60 वर्ष पूर्ण होने पर विश्व भर में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इसे षष्ठिपूर्ति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके निमित्त बलौदाबाजार नगर समेत जिलेभर मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को संगठन के कार्यो से अवगत कराना भी है|

संगठन का मुख्य उद्देश्य धर्मान्तरण को रोकना, धर्मान्तरित परिवारों की घरवापसी कराना, गौतस्करी गौहत्या पर नियंत्रण कर गौरक्षा करना, सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर इसके धार्मिक सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व से मानव जाति को अवगत कराना, पिछड़े इलाकों में शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्रों में सेवा कार्य करना इत्यादि शामिल हैं।अपने 60 वर्ष में विश्व हिंदू परिषद के लाखों लाख कार्यकर्ताओं ने तन मन धन समर्पित कर हिन्दू समाज के लिए कार्य किया है जिसके अंतर्गत धार्मिक यात्राएं संत समागम संत सम्मेलन विद्यालय चिकित्सालय का संचालन गौ संरक्षण संवर्धन के लिए गौशाला का संचालन, किन्ही कारणों या कुरीतियों के चलते समाज से दूर किये गए या दूर हुए हिंदुओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम संगठन के द्वारा बड़े स्तर पर किया गया विश्व हिंदू परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वो श्री राम मंदिर से जुड़ा आंदोलन हो भूकम्प बाढ़ से पीड़ितों का सहयोग हो या कहीं भी किसी भी स्तर पर हिंदुओं के शोषण का मुद्दा हो हर परिस्थिति में राष्ट्र धर्म एवम समाज के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर और कई अन्य मामलों में प्रमुखता से आगे भी खड़ा रहा है और सदैव हिंदुओं के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

Share
पढ़ें   अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ ने 97 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का खिताब हासिल किया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, मनु भाकर विशेष रूप से रहीं उपस्थित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed