25 Oct 2026, Sun
Breaking

फिल्म अभिनेता गोविंदा को लगी गोली : अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ करते हुआ हादसा, अस्पताल में कराए गए भर्ती, हालत गंभीर

• अस्पताल में चल रहा है इलाज

ब्यूरो रिपोर्ट, 01 अक्टूबर 2024

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 80 के दशक में अपने करियर की शुरूआत की । एक्टर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है । खबर है कि गोविंदा को गलती से गोली लग गई हैं. लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते वक्त उन्हें गोली लगी. उन्हें घुटने के पास गोली लगी है और एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में, पुलिस सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि एक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है ।

गोविंदा को लगी गोली

  • आज सुबह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई. समाचार चैनल आज तक के अनुसार, गोविंदा को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोली लगी. जिसेक बाद उन्हें मुंबई में उनके घर के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा जब घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें घुटने में यह गोली लगी. लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक करते वक्त मिस फायर हुआ और एक्टर जख्मी हो गए. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, एक्टर के परिवार और टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Share
पढ़ें   State Releases ₹102.97 Crore to Urban Local Bodies : छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों को 102.97 करोड़ की राशि जारी की, विकास कार्यों में होगी मदद