12 Jun 2025, Thu 1:46:01 AM
Breaking

CM विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 अक्टूबर, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है।

Share
पढ़ें   Annual Function : सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में एनुअल फंक्शन का हुआ आयोजन, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, MLA संदीप साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed