13 Apr 2025, Sun 1:37:20 AM
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, स्वाधीनता संग्राम और सेवा के अमूल्य योगदान को किया याद

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 02 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था। ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने जनता का मनोबल बढ़ाया। शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - परिवहन मंत्री मो. अकबर ने दिए जरूरी दिशा निर्देश, जिला सड़क सुरक्षा समिति की हर माह नियमित बैठक करने के दिये निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed