आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा और बीजापुर को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात…डिप्टी CM अरुण साव लेंगे PWD विभाग की समीक्षा बैठक…रायपुर नगर निगम की सामान्य सम्मिलन की बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

Bureaucracy Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बिलासपुर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में 167.21 करोड़ के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत वाले 48 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 59 करोड़ 57 लाख रूपए के 10 कार्याें का लोकार्पण तथा 107 करोड़ 63 लाख रूपए के 38 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 4 अक्टूबर को बीजापुर जिले में 263.67 करोड़ रूपए की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर में 263 करोड़ 67 लाख 23 हजार रूपए की लागत वाले 209 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 35 करोड़ 13 लाख 26 हजार रूपए के 64 कार्याें का लोकार्पण तथा 228 करोड़ 53 लाख 97 हजार रूपए के 145 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव आज बिलासपुर संभाग के जिलों में सड़क, भवन एवं पुल-पुलियों के निर्माण और संधारण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे आज दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। डिप्टी CM अरुण साव शाम चार बजे बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।

रायपुर नगर निगम के सामान्य सम्मिलन की बैठक

नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर में सामान्य सम्मिलन की बैठक सभापति प्रमोद दुबे के सभापतित्व में आज प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है । यहां यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर निगम सामान्य सम्मिलन की बैठक दिनांक 3 अक्टूबर को आहुत की गयी थी. ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम में सामान्य सम्मिलन की बैठक में प्रारम्भ के एक घंटे की अवधि प्रश्नकाल हेतु नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित है. इसके पश्चात सामान्य सम्मिलन की बैठक में नियमानुसार निर्धारित एजेंडों पर प्रक्रिया के अंतर्गत विषयवार चर्चा एवं विचार – विमर्श किया जायेगा ।

पढ़ें   'न जल, न जीवन' मिशन: जीपीएम में 328 करोड़ की लागत से 74 हजार घरों में नल लगे, फिर भी साल भर से 222 गांव प्यासे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *