5 Sep 2026, Sat
Breaking

CDTH हॉस्पिटल के शुभारंभ मौके पर दिखी सुंदर तस्वीर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने टटोली स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नब्ज, कहा, “सरकार 100% फिट!”

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 07 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज 180 बिस्तरीय सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ । इस शुभारंभ के मौके पर एक तस्वीर काफी चर्चा में रही जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन ने टटोली स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नब्ज, कहा, “सरकार 100% फिट!”

 

 

दरअसल, आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अपने क्षेत्र से सुबह 4 बजे निकलकर रायपुर पहुंचे थे और तुरंत वहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर बलौदाबाजार पहुंचे । बलौदाबाजार पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री ने हरारत की बात कही । ऐसे में पूर्व आईएएस अफसर गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि अस्पताल के नए भवन में सबसे पहले आपही का इलाज होगा । जब शुभारंभ करने के बाद डॉक्टर रमन सिंह, डॉक्टर नितिन तिवारी के चैंबर में पहुंचे, तो रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी की नब्ज को चेक किया और कहा कि आपकी सेहत बहुत अच्छी है यानि सरकार 100 प्रतिशत ठीक चल रही है ।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय भव्य स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल...झूलेलाल धाम में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...शैक्षणिक संस्थाओं के वाहन चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण...क्रिकेट की दुनिया में दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज में...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed