6 Jun 2026, Sat

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मध्यप्रदेश से आई 532 पेटी शराब किया गया जप्त, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार जिले की हथबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । “ऑपरेशन विश्वास” के तहत हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसदा में आरोपियों द्वारा एक फार्महाउस में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया, जिसे दशहरा पर्व के बाद बिक्री करने के लिए आसपास इलाकों में सप्लाई भी कर दिया जाएगा।  सूचना तस्दीक पर कल सायं एसडीओपी भाटापारा के नेतृत्व में निरीक्षक के.सी.दास, सहायक, उप निरीक्षक हरिप सोना, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक भुवन वर्मा, सतीश वर्मा, रूपेश, प्रवीण वर्मा, उमाशंकर, प्रदीप, संतोष साहू एवं लोरिक शांडिल्य की पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर, ग्राम केसदा में मजबूत घेराबंदी कर संबंधित फार्महाउस में आकस्मिक दबिश दिया* गया। इस बीच पुलिस टीम द्वारा पूरे घर का बहुत ही सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें फार्महाउस के पहले कमरे में 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब एवं 28 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब, कुल 108 पेटी शराब पहले कमरे में मिला। इसी प्रकार दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर 424 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिला।

 

 

इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब और 28 पेटी देसी मदिरा मसाला सहित कुल 532 पेटी शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता मिली है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 4788 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹34,30,000 है।

जप्त किया गया शराब मध्य प्रदेश राज्य निर्मित होना पाया गया है, जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ है। सांथ ही मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ कर इतनी भारी मात्रा में शराब लाने की जानकारी जुटाकर इसके संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें   नहीं चलेगी पेशी पर पेशी: CM विष्णुदेव साय का सख्त फरमान, कलेक्टर्स-आयुक्तों को चेतावनी, लंबित राजस्व प्रकरणों का होगा समयबद्ध निराकरण, ई-कोर्ट में दर्ज होंगे सभी मामले, भू-अर्जन से लेकर किसान पंजीयन और रजत महोत्सव की तैयारियों तक की ली गई समीक्षा

प्रकरण विवेचना में है . प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना हथबंद में अपराध क्र. 193/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत सभी 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. सूरज यदू उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद
2. लक्ष्मीनाथ यदू उम्र 19 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद
3. बरातू यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद

जप्ती का विवरण
1. 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब
2. 28 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब
3. कुल 532 पेटी शराब (4788 बल्क लीटर) जिसका बाजार मूल्य ₹34,30,000

Share