23 Apr 2025, Wed 5:00:54 PM
Breaking

मौसम अलर्ट : CG में ठंड का असर शुरू, चक्रवात ‘दाना’ के कारण 25-27 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो चुकी है, वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो 40 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के बीच क्षेत्र को पार कर सकता है। इस दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में देखा जाएगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

 

मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के चलते सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

Share
पढ़ें   CG में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप : छात्रा ने लगाया आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रा का आरोप - '....फेल करने की धमकी देता था शिक्षक..'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed