26 May 2025, Mon 12:29:20 AM
Breaking

रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हुई शामिल : 10 छात्रों को गोल्ड मेडल और 514 छात्रों को प्रदान करेंगी डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर स्थित एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित हैं। इस विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रही हैं।

समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों 10 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 514 छात्रों को विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में डिग्रियां दी जाएंगी। दीक्षांत समारोह में छात्रों के साथ-साथ उनके परिजनों और एम्स के संकाय सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share
पढ़ें   IG अजय यादव पहुँचे घोर नक्सल क्षेत्र में : भुताहीमोड़ पुलिस व सीआरपीएफ ज्वाइंट टास्क फोर्स कैंप का किया शुभारंभ, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों का बढ़ाया हौसला

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed