1 Apr 2025, Tue 1:05:03 PM
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की; भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने को बताया ऐतिहासिक

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।

 

Share
पढ़ें   पंडित लखनलाल मिश्र जी की प्रतिमा का अनावरण कल : कल दुर्ग में होगा प्रतिमा का अनावरण, बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed