11 Apr 2025, Fri 9:05:11 PM
Breaking

भाई दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं, इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व बताया

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भगवान से आशीर्वाद मांगती हैं कि भाई-बहन के रिश्ते में हमेशा स्नेह और सम्मान बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अहमियत को दर्शाता है और समाज में परिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कामना की कि भाई दूज का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए।

 

Share
पढ़ें   पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर CM विष्णुदेव साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed