14 May 2025, Wed 1:07:25 PM
Breaking

CM विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम: मुख्यमंत्री निवास में लेंगे बड़ी बैठक, राज्योत्सव 2024 का करेंगे शुभारंभ, संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 नवंबर 2024

आज माननीय मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम तय है, जिसमें वह राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

 

दिन की शुरुआत में, सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे राज्य के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद शाम के समय मुख्यमंत्री रायपुर से नई रायपुर, अटल नगर में स्थित राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री के राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां शाम 6 बजे से राज्योत्सव – 2024 का शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री जनता के साथ इस सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता है।

शाम 7:15 बजे मुख्यमंत्री नई रायपुर से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:35 बजे उनका रायपुर निवास में आगमन होगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

Share
पढ़ें   हसदेव अरण्य मामले में जनता की जीत : विधानसभा में हसदेव को बचाने का संकल्प पारित, केंद्र सरकार से अरण्य में आवंटित कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed