9 Mar 2026, Mon
Breaking

Video : कनाडा में हिंदू मंदिरों में हमलों के बीच पूर्व IAS ने क्यों वीडियो पोस्ट कर लिखा…बहुप्रतीक्षित पुनरुत्थान? हिंदू उतरे सड़कों पर, पूरा मामला समझें

न्यूज डेस्क

मीडिया24 न्यूज, 5 नवंबर 2024

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की हिम्मत लगातार बढ़ रही है। वो खुलेआम भारत के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। यहां तक कि हिंदुओं और मंदिरों पर हमले भी कर रहे हैं। रविवार को खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिरों पर हमले किए, जिसके बाद अब दुनियाभर में खालिस्तानियों की इस हरकत की निंदा हो रही है।

इस घटना के बीच, अब हिंदुओं में भी एकजुटता के प्रयास तेज हो गए हैं। यहां हिंदुओं ने कनाडा में ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लगाए हैं और एकता दिखाने की अपील की है।

दरअसल, रविवार को खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर में भक्तों के एक समूह को निशाना बनाया है। इस घटना से हिंदुओं में बड़े स्तर पर आक्रोश फैल गया है।

पूर्व IAS ने लिखा ‘बहुप्रतीक्षित पुनरुत्थान’
छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा ने कनाडा में हो रही है इस घटना पर अपने एक्स हैंडल में अपनी बात लिखी है, उन्होंने लिखा है, ‘बहुप्रतीक्षित पुनरुत्थान!! 🚩

हिन्दू मंदिर में खालिस्तानियों द्वारा परसों हुए हमले के बाद कल बड़ी संख्या में भारतीय हिंदू इस समय ब्रैम्पटन, ओंटारियो की सड़कों पर परेड कर रहे हैं, स्थानीय पुलिस बल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भारत नहीं है, यह कनाडा है!’

उनका ट्वीट देखें –

https://x.com/gsmishracg/status/1853677963369382309?s=46&t=g_izZqeyAWN3U9weQGiQ6A

कनाडा में क्या हुआ?

कनाडा में भारत विरोधी ताकतों को हवा दी जा रही है. रविवार को ब्रैम्पटन शहर में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। मंदिर परिसर में हिंदू भक्तों से हाथपाई की गई। उन पर डंडे चलाए। महिलाओं और बच्चों की भी परवाह नहीं की. ब्रैम्पटन की दूरी कनाडा की राजधानी टोरेंटो से 80 किलोमीटर दूर है। यहां भारतीयों की अच्छी खासी संख्या है। इस घटना के बाद हिंदुओं का गुस्सा उफान में है।

Share
पढ़ें   विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस के जवानों को मिलेगा पदक, विशिष्ट सेवा के लिए एक व वीरता के लिए आठ पुलिस के जवानों को मिलेगा पदक

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed