16 Jun 2025, Mon 12:28:20 AM
Breaking

CG के सोनपुर गांव में भीषण आग की भयावह घटना : किसान का घर और धान जलकर राख, पांच मवेशी जिंदा जले, विधायक भूलन सिंह मारवी और प्रशासन ने मौके पर की स्थिति का निरीक्षण, देखे विडियों…

प्रमोद मिश्रा

सूरजपुर, 06 नवंबर 2024

सोनपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी जब एक किसान के घर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान के पांच मवेशी जिंदा जल गए और खेत के लिए रखा हुआ धान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना से गांव के लोगों में शोक का माहौल है। किसान के लिए यह एक बड़ा नुकसान है क्योंकि मवेशी और फसल उसकी आजीविका का मुख्य साधन थे। प्रशासन ने किसान को मुआवजा देने और उसकी सहायता करने का आश्वासन दिया है।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : दीपावली से पहले मिलेगी धान की तीसरी किश्त की, CM ने की घोषणा, अक्टूबर महीने के इतने तारीख को मिलेगी राशि

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed