22 Oct 2026, Thu
Breaking

CG में पुलिस विभाग में जल्द होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के साथ बलौदाबाजार के पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं, निगरानी बदमाश का एनकाउंटर करने वाले SP जितेंद्र शुक्ला बन सकते हैं रायपुर के SSP

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के गृह विभाग में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है । MEDIA24 NEWS को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के SSP संतोष सिंह की छुट्टी हो सकती है और उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर, नया रायपुर भेजा जा सकता है । वहीं दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला को रायपुर का नया SSP बनाया जा सकता है । बिलासपुर के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को दुर्ग जिले की कमान दी जा सकती है । बलौदाबाजार के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी दी जा सकती है । इन जिलों के अलावा और भी कई जिलों के पुलिस कप्तानों की तबादला सूची संभवतः अगले सप्ताह जारी हो जाएगी ।

राजधानी में अपराधों के बढ़ते ग्राफ के कारण रायपुर SSP की विदाई तय है । वहीं बाकी जिलों के पुलिस कप्तानों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर अन्य जिलों में शिफ्टिंग की पूरी तैयारी है । दुर्ग में निगरानी बदमाश के एनकाउंटर का लाभ जितेंद्र शुक्ला को मिलने वाला है और उन्हें अब रायपुर के SSP के तौर पर जिम्मेदारी मिलने वाली है । बिलासपुर में बेहतर पुलिसिंग करने वाले रजनेश सिंह को दुर्ग जिले की कमान मिल सकती है ।

Share
पढ़ें   BJP का बड़ा कार्यक्रम : 'वन्देमातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 7 से 26 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का करेगी आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन बोले : "आयोजन सभी जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में होगी"

 

 

 

 

 

You Missed