23 Apr 2025, Wed
Breaking

Raipur City Crime: हत्या के आरोपी राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से झड़प, कई जवान घायल; पैरोल पर छूटने के बाद शहर में फैला रहा था दहशत

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 11 नवंबर 2024

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान राजा और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा, और रूप धुर्वेशी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। पैरोल पर छूटने के बाद उसने वापस जेल नहीं लौटते हुए शहर में दहशत फैलाना शुरू कर दिया था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद टिकरापारा टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में एक टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Share
पढ़ें   पीसीसी ने कांग्रेस प्रदेश सचिव को किया नोटिस जारी कर मांगा जवाब, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed