8 Mar 2026, Sun
Breaking

जय हो बिलासपुर पुलिस…कप्तान की गाड़ी ने किया सिग्नल जम्प…पुलिस ने काटा 2000 का चालान..और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने भुगतान कर लिया रसीद

  • पुलिस कप्तान ने कहा..उपर वाला सब देख रहा है

प्रमोद मिश्रा
बिलासपुर, 12 नवंबर 2024

सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने जो किया उसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। खासकर कप्तान रजनेश सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। बल्कि इसलिए कि लम्बे समय तक बिलासपुर की जनता इस बात को याद रखेगी कि उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा है। रेड सिम्गनल जम्प होते ही पुलिस ने दो हजार का ना केवल चालान काटा है। बल्कि पुलिस कप्तान को पटाना भी पड़ा है। ऐसा कर कप्तान ने संदेश भी दिया कि लोगों को नियम कायदों का सम्मान करना ही होगा। यद्यपि पुलिस कप्तान ने बताया कि जिस समय गाड़ी ने रेड सिग्नल जम्प हुआ। उस समय वह अपनी गाड़ी में नहीं थे।

कप्तान की गाड़ी पर चालान
बिलासपुर पुलिस ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान काटकर सख्ती का संदेश दिया है। मामला रविवार दोपहर का है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और जिलाधीश अवनीश शरण की गाड़ी एक साथ किसी कार्यक्रम में स्थल के लिए रवाना हुई। कलेक्टर की गाड़ी तेजी के साथ रेड सिग्नल होने से पहले पार हो गयी। लेकिन पुलिस कप्तान की गाडी कलेक्टर की गाड़ी को फालो करने के चक्कर में रेड सिग्नल को जम्प कर गयी। घटना सत्यम चौक की है।

कैमरे में कप्तान की गाड़ी
रेड सिग्नल जम्स का माजरा ITMS के कैमरे में कैद हो गया। यातायात और आईटीएमएस की टीम ने तत्काल फोन पर रेड सिग्नल जम्प की जानकारी दी। मैसेज में पुलिस कप्तान को बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण आपकी गाड़ी का चालान काटा गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि तत्कालीन समय गाड़ी में नहीं थे। रेड सिग्नल जम्प की उन्हें जानकारी भी नहीं है। बावजूद इसके नियम और निर्देशों का पालन किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने तत्काल जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऑनलाइन 2000 रूपयों का चालान पटाया। साथ ही यातायात थाने से रसीद भी लिया।

पढ़ें   रायपुर SSP ने जारी किया व्हाट्सअप नंबर : अगर थानों में नहीं सुनी गई शिकायत, तो सीधे SSP से कर सकते हैं शिकायत

ऊपर वाला देख रहा
कप्तान ने वाहन चालक को बुलाकर यातायात नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश भी दिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। बिलासपुर पुलिस की आम और खास सभी पर बराबर नजर है। कानून की नजर में सभी सामान हैं। इसलिए सब से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed