12 Jun 2025, Thu 3:21:28 AM
Breaking

मुंगेली में धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों को दी शुभकामनाएं

दुर्गा प्रसाद तिवारी

मुंगेली, 14 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी के महापर्व की शुरुआत हो गई है। पूरे प्रदेश में धान खरीदी का पहला दिन मनाया जा रहा है, और इसी कड़ी में मुंगेली जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई। जिले में 105 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदा जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने मुंगेली विकासखंड के दाऊपारा और कोदवाबानी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों का स्वागत करते हुए गुलाल लगाया, पुष्पमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर उन्हें धान खरीदी महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष धान खरीदी को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और प्रशासन किसानों के सहयोग में तत्पर रहेगा।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़: BJP के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- कैंडी क्रश मेरा फेवरेट है, मैं गेड़ी भी चढूंगा,गिल्ली-डंडा भी खेलूंगा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed