12 Jun 2025, Thu 1:45:56 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज: सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट, बलरामपुर में 10.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, राज्य में ठंड के बढ़ने की संभावना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरगुजा संभाग में ड्राई हवा आने से तापमान तेजी से गिर रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है। बलरामपुर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो प्रदेश में अब तक का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों में अधिक क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखा जाएगा। राज्य के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या में गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू करें।

Share
पढ़ें   गोधन न्याय योजना को सिर्फ छत्तीसगढ़ नही बल्कि देश भर में मिल रही सराहना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed