16 Jun 2025, Mon
Breaking

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई :10 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता, नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

प्रमोद मिश्रा

सुकमा, 22 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।

उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे हैं।

Share
पढ़ें   भाटापारा: सरकारी दुकान से माफिया के लिए खरीदते थे शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed