8 Mar 2026, Sun

60 लाख सदस्यता, बस्तर में शांति, किसानों को राहत, महिलाओं को सम्मान : भाजपा सरकार के 1 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां, CM विष्णुदेव साय ने निकाय चुनाव में जीत का किया दावा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 30 नवंबर 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस तरह हमने रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, कांग्रेस को जीतने वोट मिले उससे ज्यादा मतों से भाजपा जीती है। यह भाजपा पर जनता का विश्वास बताता है। और यही विश्वास भाजपा सदस्यता अभियान में भी दिखा जब भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाये। सदस्यता अभियान के अपने 60 लाख सदस्यता के लक्ष्य से बढ़कर 60 लाख 66 हजार सदस्य बनाए गए हैं। आज प्रदेश का हर चौथा मतदाता भाजपा का सदस्य है।
साय शनिवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में निकाय व पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में संभागस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
साय ने कहा कि इन दोनों चुनाव में भी इसी तरह से भाजपा विजय हासिल करेंगी। उन्होंने कहा जनता के बीच हमें डिफेंसिव होकर जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑफेंसिव होकर चुनाव में जाएंगे क्योंकि हमने मोदी की गारंटी को पूरा किया है। साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को हम लोगों की सरकार का 1 साल पूरा होने वाला है। 10-11 महीने में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने शांति स्थापित करने के लिए काम किया है। हम जहां भी जाते हैं, लोग छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हैं। यह छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज विकास के सारे काम हो रहे हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण गठित किए गए हैं। साय ने धान खरीदी के नाम पर दुष्प्रचार करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर साफ किया कि हमारी सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है और आगे भी करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रभारी व बिहार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा जल्द होने के आसार हैं। हमें दोनों चुनावों ने अपनी योजना की दृष्टि से कार्यक्रमों की दृष्टि से अभी से जुट जाना है। नवीन ने कहा कि हर क्षेत्र में अपनी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच पहुंचकर ध्यान देने वाले मुद्दों की चर्चा करें। 1 साल के अंदर यह उपलब्धि प्रदेश की जनता को मिली है। इन योजनाओं को नीचे भेजने का और विभिन्न स्तरों पर, जिसकी चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है, इस पर भी चर्चा करनी है। पिछला चुनाव मुद्दे और एकजुटता के आधार पर लड़ा गया था, उसी एकता का मुद्दा हमें बनाना है। किसानों को धान का प्रति क्विंटल 31सौ रु. देना, महिलाओं को 1000 रु. प्रति माह देना, यह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसकी लड़ाई हमने लड़ी, आज लोगों को उनका हक, उनका पक्का मकान मिलने लगा है। आज इन चीजों को लेकर नीचे तक हमें जाना है।
उन्होंने कहा यह अवसर है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक जनहित के लिए भाजपा का ध्वज फहरा दे।

पढ़ें   BJP प्रत्याशी धनीराम धीवर ने तेज किया जनसंपर्क : ग्रामीणों से की स्थानीय उम्मीदवार को वोट देने की अपील, बोले : "डबल इंजन की सरकार बनाने में आप सबका योगदान आवश्यक"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि आगामी निकाय व पंचायत चुनाव विचारधारा के चयन का चुनाव है। देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम किया है। महज 1 साल के ही कार्यकाल में मोदी की अधिकतर गारंटियों को पूरा करने का काम किया है, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया है, कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुशासन लाने का काम किया है। आज प्रदेश के किसान हों, युवा हों या महिला, सभी वर्गों में खुशहाली है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार मिलकर जनता के हक व हित का काम कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव में हमारी यही उपलब्धियां हमें जीत दिलाएंगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में 188 नगरीय निकाय हैं और निकायों में 3,538 वार्ड हैं। हमारी सरकार बनने के बाद राज्य के सभी नगरीय निकायों को 2 हजार करोड़ रु. की राशि स्वीकृत हुई है। सभी नगरीय निकायों में विकास के काम चल रहे हैं। स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा। एक वातावरण इसको लेकर प्रदेश में बनाएं। जन समस्या निवारण पखवाड़ा लगाया गया, उसमें आप सभी ने भूमिका निभाई और अब जब नगरीय निकायों में व्यापक रूप से काम चल रहा है, पार्टी ने जो योजना बनाई है, उस योजना के अनुसार काम करेंगे। नगरीय निकायों में भाजपा मजबूत हो रही है। अब फिर हर वर्ग के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में हमें जाना होगा। शहरों में अभी प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए सर्वे चल रहा है। एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के काम को समय पर पूरा करना है। हम पॉजिटिव होकर आगे बढ़ेंगे। सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ इस समय लोगों को मिला है। आने वाले समय में कुछ और योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने वाला है।
उन्होंने कहा हम लोग जन कल्याण के अनेकों कार्य किए हैं, उसे सिर्फ सकारात्मक रुख अपनाकर जनता तक ले जाकर जनता को जागरूक करना है।

पढ़ें   CG में ACB का बड़ा एक्शन: पेंशन और ठेके के नाम पर रिश्वत, 2 जिलों में 3 अधिकारी गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव के तकनीकी पक्ष से पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा जनहितैषी प्रत्येक काम को जागरूक रहकर निगरानी करना है। उन्होंने कहा कि यह न भूलें कि प्रधानमंत्री आवास के लिए हमने संघर्ष किया है। गोलियां, लाठी और आंसू गैस के बम तक झेले हैं। हमारे संघर्ष का परिणाम हमारे सामने है और जनता को हम अपना किया वादा निभा रहे हैं और उससे भी बढ़कर अब हम बस्तर क्षेत्र के नक्सली प्रभावितों को भी आवास दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी जिम्मेदारी लेकर पूरी ताकत से कार्य करेंगे और पंचायत चुनाव जीतने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी भी 14 दिसंबर तक आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, खूबचंद पारख, ओजस्वी मंडावी, सहित सभी बिलासपुर, सरगुजा एवं दुर्ग संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री रामू रोहरा ने किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed