26 Apr 2025, Sat 2:42:02 PM
Breaking

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ : डीआरजी के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद, सर्च अभियान जारी

प्रमोद मिश्रा
नारायणपुर, 04/12/2024
03/12/2024 को जिला नारायणपुर से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती इलाके में ऑपरेशन शुरू किया।

आज, 04/12/2024 को दोपहर 01 बजे से, संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच कई बार रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। इस दौरान, नक्सलियों से भीषण संघर्ष के बीच नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी गंभीर रूप से घायल हो गए और शहीद हो गए।

शहीद जवान की वीरता
प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी ने 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के रूप में भर्ती होकर नक्सल ऑपरेशनों में वीरता दिखाई थी। 2018 में उनकी वीरतापूर्ण सेवाओं के लिए उन्हें पदोन्नति देकर प्रधान आरक्षक बनाया गया। उनकी शहादत ने पूरे बल को प्रेरित किया है।

 

शहीद जवान की जानकारी

नाम: बिरेंद्र कुमार सोरी

पता: नरहरपुर, कांकेर

भर्ती: 2010 (आरक्षक)

वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक

उम्र: 36 साल

जन्म तिथि: 26/06/1988

नक्सल विरोधी गश्त और सर्च अभियान फिलहाल जारी है। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

Share
पढ़ें   ईको बाल मेला : दो दिवसीय ईको बाल मेले में सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब को दिए गए पुरस्कार, पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर बोले - 'पर्यावरण संरक्षण में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed