24 Oct 2026, Sat
Breaking

CG में ACB की एक और कार्रवाई : तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू ने कोटवार को बहाली करने मांगी 50 हजार रुपए और बकरे की रिश्वत, ACB टीम ने आरोपी माईकल पीटर को धर दबोचा

• रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

महासमुंद, 17 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने और IPS अफसर अमरेश मिश्रा के बतौर ACB चीफ ज्वाइन करने के बाद ACB टीम की लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है । ACB की टीम ने इस बार महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील में पदस्थ बाबू माइकल पीटर को घुस लेते गिरफ्तार किया है । दरअसल, एक मामले में निलंबित कोटवार से माईकल पीटर ने 50 हजार रुपए के साथ बकरे की रिश्वत मांगी थी ।

दरअसल, प्रार्थी राजू चौहान, ग्राम आर.बी.चीफ मेन, तहसील पिथौरा, जिला महासमुंद द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम आर.बी.चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है। कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था। निलंबन से बहाली हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत एवं एक बकरे की भी मांग की गई है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। सत्यापन पश्चात् आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2, कानूनगो शाखा को रिश्वती रकम की पहली किश्त 25,000 रू. लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Share
पढ़ें   भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

 

 

 

 

 

You Missed