17 Jun 2025, Tue
Breaking

जगदलपुर में बड़ा हादसा: कोड़ेनार-बस्तानार मार्ग पर खड़ी कमांडर वाहन को जेसीबी ने मारी टक्कर, 20 महिलाएं घायल, 4 की हालत गंभीर

जगदलपुर, 28 दिसंबर 2024| बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 45 किलो मीटर दूरी पर स्थित ग्राम कोड़ेनार और बास्तानार के बीच तुरंगुर चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक खड़ी कमांडर वाहन को पीछे से जेसीबी ने टक्कर मार दी। इस दौरान कमांडर वाहन में सवार लगभग 20 महिलाएं घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोड़ेनार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में 4 महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है, वहीं बाकी घायलों का किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। कोड़ेनार पुलिस आरोपी जेसीबी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

Share
पढ़ें   ये क्या पूछ गए CM गहलोत : CM गहलोत ने शिक्षकों को पूछे यह सवाल, शिक्षकों ने भी दिए हां में जवाब, जवाब सुनकर हैरान हुए Cm गहलोत

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed