10 May 2025, Sat 10:24:36 AM
Breaking

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सियासी घमासान: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक के बीच बीजेपी ने बताया ‘पर्यटन का नेता’, कांग्रेस का पलटवार

दिल्ली, 30 दिसंबर 2024| कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सियासी घमासान मच गया है। नए साल से ठीक पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता का विदेश जाना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका बन गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी मौज-मस्ती के लिए विदेश चले गए हैं।

बीजेपी का आरोप
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित है। ऐसे में राहुल गांधी का विदेश जाना दिखाता है कि कांग्रेस को डॉ. मनमोहन सिंह की कोई परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के जीवनकाल में भी उनका अपमान किया और अब भी ऐसा ही कर रहे हैं। कल उनकी अस्थियां लेने कोई कांग्रेस नेता नहीं गया। यहां तक कि उनके अस्थि विसर्जन में भी कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न देने से इनकार किया। यह उनकी असली सोच को उजागर करता है।”

पूनावाला ने आगे कहा, “राहुल गांधी के लिए ‘पर्यटन’ कोई नई बात नहीं है। विपक्ष का नेता होने के बावजूद वे बार-बार विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। मुंबई में 26/11 हमले के दौरान भी वे पार्टी में व्यस्त थे। उनका मौजूदा रवैया दिखाता है कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें कोई चिंता नहीं है।”

 

पढ़ें   CM विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात: "सेवा शिखर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का किया विमोचन, प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ

इटली नहीं, वियतनाम
बीजेपी ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि हर साल क्रिसमस के समय वे विदेश खासकर इटली जाते हैं। हालांकि इस बार उनकी यात्रा वियतनाम की बताई जा रही है। बीजेपी ने यह भी तंज कसा कि राहुल गांधी हमेशा इस समय विदेश में अपनी नानी के घर जाने की वजह से चर्चा में रहते हैं।

कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी के हमले पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बीजेपी के आरोपों को “भटकाव की राजनीति” बताया। टैगोर ने कहा, “बीजेपी का यह हमला डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति सच्ची संवेदनाओं से प्रेरित नहीं, बल्कि कांग्रेस को बदनाम करने की एक कोशिश है। बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देती है।”

कांग्रेस ने यह भी कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति पार्टी की संवेदनाएं और योगदान किसी से छिपी नहीं हैं। बीजेपी के आरोप सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed