17 Apr 2025, Thu 2:11:16 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती घोटाला: CBI-ED की एंट्री संभव, मैन्युअल प्रक्रिया से लाखों युवाओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप, हैदराबाद की कंपनी और पूर्व मंत्री के अधिकारी पर सवाल

रायपुर, 31 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में वन विभाग के वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में जल्द ही CBI और ईडी की एंट्री हो सकती है। विशेष रूप से पूर्व सरकार के एक मंत्री के करीबी अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों 1484 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 4,32,841 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, प्रक्रिया के दौरान डिजिटल व्यवस्था को छोड़कर अचानक मैन्युअल प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया गया है। इस निर्णय से कई युवाओं को अनुचित लाभ पहुंचने की बात सामने आई है।

 

अब जांच में हैदराबाद की एक कंपनी और कुछ अधिकारियों की संलिप्तता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस प्रकरण पर छत्तीसगढ़ के युवाओं और राजनीतिक हलकों में नाराजगी का माहौल है।

इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें।

Share
पढ़ें   सियासी घमासान : कांग्रेस शासित इस राज्य में आज शाम को सभी मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, CM को इस्तीफा सौंप सकते है सभी मंत्री, शाम 5 बजे बैठक

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed