25 Jul 2026, Sat

CG में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के जवानों की मुठभेड़ : चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद, एक जवान वीरगति को प्राप्त, AK 47 के साथ SLR बरामद

बस्तर, 05 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है । इस मुठभेड़ में जहां एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ है वहीं चार वर्दीधारी नक्सलियों को भी सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया है । जानकारी के मुताबिक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है ।  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 03 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले  की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य दिनांक 04 जनवरी के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है ।  सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद

मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम वीरगति को प्राप्त हुआ है । मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

 

 

Share
पढ़ें   Nitish Kumar Shapath Grahan: CG CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा— “बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा, सुशासन होगा स्थापित”