7 Jun 2026, Sun
Breaking

कुसुम प्लांट में हादसा UPDATE : 18 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की मौत, कई मजदूरों की दबे होने की आशंका

मुंगेली, 10 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुंगेली के सरगांव इलाके के कुसुम प्लांट हादसे में अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें कि, 18 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। साइलो के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे को हटाने के लिए हैवी क्रेन मंगाया गया है। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि, कुसुम प्लांट हादसे में एक मजदूर की मौत हो चुकी है। वहीं, एक घायल मजदूर का इलाज जारी है।

 

 

कुसुम प्लांट हादसे को लेकर सीएम ने दुःख जताते हुए राहत और बचाव कार्य के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।

कुसुम प्लांट हादसा मामले में क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के इलाज और जो मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। उनके बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग और कलेक्टर, एसपी से लगातार संपर्क में होने की बात कही। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, इस हादसे की सरकार गहन जांच करेगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

बता दें कि गुरुवार को सरगांव इलाके में स्थित निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से उसके नीचे कई मजदूर दब गए। इस हादसे में जहां एक मजदूर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, अभी भी कई मजदूर मलबे के नीचे दबे है।

Share
पढ़ें   आपातकाल की भयावहता पर गरजे मुख्यमंत्री साय, बोले- 'लोकतंत्र का गला घोंटा गया, सत्ता के नशे में डूबी इंदिरा गांधी ने पूरे देश को बनाया बंदी

 

 

 

 

 

You Missed