प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 11 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.00 बजे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत डी- स्लग वाहनों को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद 73 वां राष्ट्रीय अधिवेशन बृहन्महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगे ।
दोपहर 12:45 को अखिल भारतीय शांडिल्य राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे । शाम 5:00 इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और कार्यक्रम के पश्चात शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए हो जाए के रवाना।
BJP की संविधान गौरव अभियान की शुरुआत
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आज से संविधान गौरव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। संविधान गौरव अभियान 11 से लेकर 25 जनवरी तक होगा । अभियान के लिए संभाग स्तर पर भाजपा ने जिम्मेदारियां भी तय की है । इस दौरान संविधान पर संगोष्ठी, स्कूल और विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा ।
बिलासपुर संभाग में नारायण चंदेल, दुर्ग संभाग में गुरु खुशवंत साहेब को मिली जिम्मेदारी, बस्तर संभाग में नीलकंठ टेकाम, सरगुजा संभाग में डॉ. नवीन मार्कण्डेय और रायपुर में डॉ. किरण बघेल को जिम्मेदारी मिली है ।
उपमुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मुंगेली
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की देर रात मुंगेली जिले के सरगांव के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। अरुण साव की उपस्थिति में साइलो को बड़े क्रेन के माध्यम से उठाया गया। इसी में मजदूर दबे थे।
उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि, जिला प्रशासन और आस पास जिलों की पूरी टीम की मदद लेकर बचाव कार्य 36 घंटे से ज्यादा समय तक चला। साइलो बड़ा वजनी था, उसे उठाना बड़ा टास्क था। हर तरह के प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम ने साइलो को उठाया। अब बाकी रेस्क्यू ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है। जिन्होंने ने अपनों को खोया उन्हें सरकार और संयंत्र प्रबंधन से हर संभव सहयोग मिलेगा।
अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन उनकी संपर्क में हैं, हर संभव मदद करेंगे। किसी के परिजन खोए है, उसे वापस लौटा पाना मुश्किल है। परिजनों को जो संभव मदद है, उसे पूरा किया जाएगा।
लापरवाही पर कार्रवाई के सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कंपनी एक्ट के अंतर्गत जांच चल रही है। प्रशासन ने एफआईआर भी दर्ज की है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी CM विजय शर्मा की गौ तस्करों को सख्त चेतावनी
विजय शर्मा ने गौतस्करों को लेकर कहा है कि रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। विष्णुदेव जी की सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एकदम कड़ी चेतावनी है छत्तीसगढ़ में ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा।