8 Mar 2026, Sun
Breaking

CGPSC भर्ती में गड़बड़ी मामला : टामन सिंह सोनवानी के बेटे के साथ डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को CBI ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में लेगी सीबीआई

रायपुर,11 जनवरी 2025

CGPSC घोटाले में एक और गिरफ्तारी की खबर है। गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में नितेश सोनवानी व ललित गनवीर को कोर्ट में सीबीआई पेश कर सकता है। पीएससी घोटाले में ये पांचवीं गिरफ्तारी होगी। इससे पहले पीएससी के पूर्व चेयरमैन, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के अलावे एक उद्योगपति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एक अधिकारी व एक अभ्यर्थी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सौम्या राय की कोर्ट में दोनों को पेश किया जायेगा।

 

आपको बता दें कि नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। CBI की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। कल दोपहर 2 बजे ही CBI की ओर से पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया गया था।

खबर है कि लंच के बाद कोर्ट में दोनों को अब पेश किया जायेगा। दोनों की रिमांड पर लेने की कोशिश सीबीआई करेगी। बता दें कि CGPSC ने 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए 2021 में भर्ती विज्ञापन जारी किया था। 2022 में आयोग ने परीक्षा पूरी की थी। 210 पदों में आयोग ने 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया था। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने अंतरिम सूची जारी की, तो अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। बता दें कि इसी मामले को लेकर बीतें दिनों PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया गया था।

Share
पढ़ें   CGPSC EXAM में धांधली मामला : CBI ने जांच की शुरू, रिश्तेदारों की नियुक्ति करने का है मामला

 

 

 

 

 

You Missed