15 May 2025, Thu 9:09:40 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था ‘कुछ फर्ज़ हमारा भी’ के फाउंडर नितिन सिंह राजपूत को दिल्ली के नेशनल युथ फेस्टिवल में मिला केंद्र सरकार का विशेष आमंत्रण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों के साथ साझा किए समाज सेवा के विचार

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “कुछ फर्ज़ हमारा भी” के फाउंडर और लीडर नितिन सिंह राजपूत को दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित युथ फेस्टिवल में केंद्र सरकार की ओर से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह कार्यक्रम 11 और 12 जनवरी को दो दिवसीय सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें नितिन जी को अनेक राज्यों से आए विशेष युवा एवं गन मान्य लोगों के साथ अपने विचार साझा करने और “विकसित भारत 2047” के लिए सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए, यह चयन केंद्र स्तर पर हुआ है। इस उपलब्धि के माध्यम से नितिन जी ने छत्तीसगढ़ की और से उभरते युवा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में 12 जनवरी को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उपस्थित रहे और देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा वर्ग के साथ अपने विचार साझा किया। इस पल में विशेष रूप से श्रम एवम् रोजगार, युथ अफेयर, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया जी छत्तीसगढ़ से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी, सुपर 30 आनंद कुमार जी एवं साउथ अफ्रिका क्रिकेट कोच जोंटी रोड्स विशेष रूप से मिले! इसके साथ ही कार्यक्रम में राज्य मंत्री रक्षा खड़से जी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा जी, प्रसिद्ध पत्रकार पालकी शर्मा उपाध्याय जी आदि के विचार को साझा करने का अवसर मिला!

संस्था की उपलब्धियां: “कुछ फर्ज़ हमारा भी” संस्था वर्ष 2018 से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। इसके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

 

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर...लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का रायपुर में होगा आगाज...पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

1. भोजन सेवा: रोजाना 1200 से अधिक मरीजों के परिजनों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भोजन उपलब्ध कराना।

2. शिक्षा: जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना।

3. रेस्क्यू ऑपरेशन: सड़कों पर बेसहारा लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें उचित स्थानों तक पहुंचाना।

4. स्वच्छता अभियान: रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाना और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाना।

कोविड काल से लेकर अब तक संस्था के कार्य

• 10,00,000 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

• 250 महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की।

• 150 बेसहारा लोगों का रेस्क्यू किया।

यह उपलब्धियां न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं। संस्था का उद्देश्य भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देना है।

“कुछ फर्ज़ हमारा भी” संस्था के इस सराहनीय योगदान के लिए नितिन सिंह राजपूत जी और उनकी टीम “कुछ फ़र्ज़ हमारा भी” को शुभकामनाएं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed