14 Jun 2025, Sat 12:32:28 AM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज बायोगैस संयंत्र के एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर, भाजपा कार्यालय में अहम बैठक और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जनवरी 2025| आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में “निपक्षीय एम.ओ.यू. निष्पादन कार्यक्रम” से होगी। यह कार्यक्रम कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे। वहां वे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

दोपहर 11:00 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे अपने निवास, रायपुर लौटकर दिनभर की गतिविधियों को सम्पन्न करेंगे।

Share
पढ़ें   विद्युत संविदा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज : रायपुर में बैठे संविदा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, जेल में डाला गया प्रदर्शकारियों को, दर्जनभर प्रदर्शकारियों को आई चोट, देखें वीडियो

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed