11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिला नया नेतृत्व: किरण सिंहदेव दोबारा बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव प्रक्रिया हुई संपन्न, मंच पर मुख्यमंत्री से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक की रही मौजूदगी

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में किरण सिंहदेव को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इस घोषणा के लिए रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही आज छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मंच पर उपस्थित रहे।

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। उनके अनुसार, सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई हैं।

भाजपा की नई रणनीतियों की ओर संकेत

किरण सिंहदेव के पुनः अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर नई रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

Share
पढ़ें   विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर प्रेरणास्पद चर्चा और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, ब्लू बर्ड फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed