10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान: 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होगा मतदान, 1.58 करोड़ मतदाता करेंगे अपने अधिकार का इस्तेमाल, देखें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूरा डिटेल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण में होंगे. वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा, जो 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा. आइये जानते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूरे कार्यक्रम के बारे में.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव में जिला पंचायत के 433, जनपद पंचायत के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों पर निर्वाचन होगा, जिसमें 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे.

आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है कि नगरीय निकायों के निर्वाचन एक चरण में जबकि त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे. मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7,128 संवेदनशील और 2,161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे.

इस बार चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतपेटी का उपयोग किया जाएगा. मतदाता किसी भी एक निर्धारित पहचान पत्र को प्रस्तुत करके मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा, “NOTA” (None of the Above) विकल्प भी मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे वे किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं देना चाहेंगे.

तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जानिए पूरा डिटेल-

Share
पढ़ें   CG कोरोना ब्रेकिंग : बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील जैन दूसरी बार कोविड पॉजिटिव, कोविड के दोनों डोज लगने के बाद भी मिले संक्रमित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed