7 Apr 2025, Mon 8:15:45 AM
Breaking

राजधानी के अवंति विहार में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिर फोड़कर डाला मिर्च पाउडर, दो पक्षों में लाठी-डंडे, सुबह चार बजे तक चला बवाल

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 जनवरी 2025

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित अवंति विहार में पार्किंग विवाद ने देर रात बड़ा बवाल का रूप ले लिया। मामले में दो पक्षों के बीच झड़प हुई, जो सुबह चार बजे तक चलती रही।

जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर विवाद के दौरान चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद जख्म में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के पक्ष के लगभग 40-50 लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए घर में पनाह ली, लेकिन तनाव और हंगामा बढ़ता गया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा थाना सीएसपी और कई थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का किया औचक निरीक्षण

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed