16 Jun 2025, Mon 4:18:22 PM
Breaking

ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का ऐतिहासिक समापन: भव्य शोभायात्रा, कलश विसर्जन, महाआरती और विशाल भंडारे के साथ बलौदाबाजार में उमड़ा जनसैलाब

प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 27 जनवरी 2025

जिला मुख्यालय में 16 जनवरी से आयोजित दिव्य और भव्य विश्व कल्याणकारी श्री गणपति महायज्ञ का समापन 26 जनवरी को गौदान, पूर्णाहुति, संगीतमय भव्य कलश विसर्जन यात्रा, महाआरती, और महाप्रसादी वितरण के साथ धार्मिक उल्लास और आनंदमय वातावरण में हुआ।

दशहरा मैदान, बलौदाबाजार में विश्व कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस ग्यारह दिवसीय महायज्ञ का आयोजन यज्ञ समिति और नगरवासियों के सहयोग से विगत 4 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति, कथा प्रवचन, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु दर्शन और भागीदारी के लिए आते हैं।

इस आयोजन का संचालन यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, सह सचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय नारायण, व्यवस्थापक शिवप्रकाश तिवारी, संरक्षक अशोक तिवारी, सुरेंद्र जायसवाल, प्यारेलाल सेन, महेंद्र वर्मा, नवनीत अग्रवाल, प्रेमनारायण, श्याम केशरवानी, अभिषेक तिवारी, बाबा केशरवानी, हेमंत वर्मा, आयुष गुप्ता, लाला ठाकुर, गजेंद्र देवांगन, रवि यादव, कृष्णा राजपूत, वरूमल, प्रमोद शुक्ला, मोरध्वज श्रीवास्तव, दीप बाजपेयी, कृष्णानंद, महेश ठाकुर, खोडश कश्यप, नीलम दीक्षित, योगेश शुक्ल, सुंदर साहू, अक्षर अग्रवाल, मिथिलेश सिंह, अशोक गुप्ता, अमित केशरवानी, मधु सर्राफ, गार्गीशंकर बाजपेयी, हरिओम यादव, बुधराम अग्रवाल, ऊधो अग्रवाल, और पीयूष मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान सरीता शिवप्रकाश तिवारी और लक्ष्मी ताराचंद शर्मा थे। मंच संचालन प्राचार्य के.एस. तिवारी ने किया।

यज्ञ समिति के सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने इस पुण्यमय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति के सदस्यों, केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, जनप्रतिनिधियों, राइस मिल एसोसिएशन, व्यापारियों, और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग की अपील की और यज्ञ स्थल को एक धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed