8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM मंत्रालय में लेंगे बड़ी बैठक…नगरीय निकायों में नामांकन का अंतिम दिन…रायपुर में नामांकन रैली…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में बड़ी बैठकें लेने वाले हैं । तय कार्यक्रम के मुताबिक ग्रामोद्योग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

 

 

दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक होगी। तत्पश्चात, 4:30 बजे से 5:00 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा।

नगरीय निकायों में नामांकन का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नामांकन का अंतिम दिन आज है । कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है ।आज कई जगह नामांकन रैलियां भी होंगी ।

रायपुर में नामांकन रैली आज

रायपुर के महापौर प्रत्याशी के साथ आज पार्षद भी अपना नामांकन भरेंगे । इस दौरान दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन रैली में कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे ।

Share
पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह: रजत जयंती वर्ष का दिया न्योता, मां बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट कर प्रदेश के विकास पर की चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed