11 Mar 2026, Wed
Breaking

PM आवास योजना में 86 लाख का घोटाला: 72 घर अधूरे, 6 लोगों पर FIR, दो रोजगार सहायक बर्खास्त, तीन ठेकेदार भी फंसे

मीडिया 24 डेस्क
कोरबा, 29 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि गबन करने के मामले में जिले में छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें तीन ठेकेदार, दो पूर्व रोजगार सहायक और एक पूर्व आवास मित्र शामिल हैं। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान और किरण महंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

गबन का मामला और आरोपी

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत श्यांग, सिमकेदा और सोल्वा में 72 हितग्राहियों के आवास अधूरे रह गए, जबकि इनका निर्माण पूरा दिखाकर 86 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराई गई, जिसमें अनियमितता की पुष्टि हुई।

जांच के आधार पर कोरबा जिले के श्यांग थाना में FIR दर्ज की गई है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

  1. ठेकेदार – मेघनाथ विश्वकर्मा, राजाराम चौहान (ग्राम सिमकेदा), लखनलाल बैगा (ग्राम श्यांग)
  2. रोजगार सहायक (पूर्व) – प्रकाश चौहान (ग्राम श्यांग), किरण महंत (ग्राम सोल्वा)
  3. आवास मित्र (पूर्व) – चंद्रशेखर मंझवार (ग्राम करूमौहा)

अन्य अधिकारियों की भी लापरवाही उजागर

जांच में यह भी सामने आया कि विकासखंड समन्वयक लम्बोदर कौशिक, कलेश्वर चौहान और तकनीकी सहायक नरेंद्र साहू ने बिना भौतिक सत्यापन किए जिओ टैग कर भुगतान स्वीकृत कराया। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कानूनी कार्रवाई

जनपद पंचायत सीईओ देवानंद श्रीवास के पत्र के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 120-बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
पढ़ें   Breaking : 3 दिनों के बस्तर दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में टटोलेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था की नब्ज़, लेंगे कई बैठकें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed