15 Jun 2025, Sun 9:47:51 PM
Breaking

CG में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी: 31 जनवरी तक खरीदी की अंतिम तिथि, कुछ किसानों की दिक्कतों पर सरकार का एक्शन, पात्र किसानों को मिलेगा अतिरिक्त टोकन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से जारी है। खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों में कुछ किसानों के धान नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पात्र किसानों को एक और टोकन देने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आज बुधवार काे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभी धान खरीद की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, आज 29 जनवरी है दो दिन और है। पिछले साल का रिकॉर्ड था उससे भी अधिक खरीद हुई है। राज्य के कुछ क्षेत्राें में धान बेचने से वंचित किसानों के परेशान होने की खबरों पर तुरंत एक्शन लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने आदेश पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि, अब किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Share
पढ़ें   CG BJP नेता आत्महत्या मामला : BJP नेता के आत्महत्या मामले में पति - पत्नी गिरफ्तार, रांग नंबर से हुई प्रेम कहानी की शुरुआत फिर शारीरिक संबंध बनाकर किया ब्लैकमेल, पढ़िये आत्महत्या की असली कहानी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed